शुगर के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 15:28

शुगर में किन फलों को खाने से बचे?

फल विटामिन, खनिज और फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं, लेकिन कभी-कभी उनमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। मधुमेह वाले लोगों को अपने रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए फलों और उनमें मौजूद चीनी की मात्रा पर नजर रखनी चाहिए।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) बताता है कि कोई विशेष खाद्य पदार्थ खाने के बाद किसी व्यक्ति के रक्त शर्करा को कितना बढ़ा सकता है।
यदि किसी भोजन का जीआई स्कोर 70 से 100 के बीच है, तो उसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। हाई जीआई स्कोर वाले फल आपके शुगर लेवल को बढ़ाते है और डायबिटिक लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस श्रेणी में शामिल कुछ फल जिनसे शुगर मरीजों को बचना चाहिए:
तरबूज

तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 और 100 के बीच उच्च होता है। इनमें चीनी बहुत अधिक होती है इसलिए मधुमेह या डाइबीटिक लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
किशमिश

मधुमेह के लोगों के लिए किशमिश फल का अच्छा विकल्प नहीं है। इनमें उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो मधुमेह वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं है।
अनानास

अनानास मधुमेह वाले व्यक्ति के रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि कर सकता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज़्यादा होता है। यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है इसलिए डाइबीटिक लोग इसे खाने से बचें।
अत्यधिक पके केले

अत्यधिक पके केले में शर्करा की मात्रा अधिक होती है और यह मधुमेह वाले व्यक्ति के रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि कर सकता है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर भी उच्च होता है इसलिए मधुमेह वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
इसके अलावा फलों का रस, पैक और प्रसंस्कृत (processed) फल, डिब्बाबंद व सूखे मेवे भी शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। अमेरिकन डाईबिटीज़ एसोसिएशन (एडीए) सुझाव देता है कि हमेशा लेबल को जाँच कर व बिना चीनी वाले पैक फ्रूट्स लें। पैक या प्रोसेस फ्रूट की जगह फ्रोज़न फ्रूट खाए जा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info